रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा महानिदेशक पद के लिए गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर वर्ष 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अरुण देव गौतम को पुलिस बल प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह (पुलिस) विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह के हस्ताक्षर से 16 मई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि अरुण देव गौतम का कार्यभार 5 फरवरी 2025 से प्रभावशील माना जाएगा।

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में नई प्रशासनिक दिशा और कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णयों की उम्मीद जताई जा रही है। अरुण देव गौतम लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
http://भौता में मिला झोलाछाप डॉक्टर, छापे में दवा और इंजेक्शन जब्त https://cgcitynews.in/933










