वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

PETROL DIESEL PRICE HIKE: देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, देखिए अपने शहर में आज क्या है नया रेट

नई दिल्ली। PETROL DIESEL PRICE HIKE :  देशभर में शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते यह बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से अब आम लोगों के ट्रैवल बजट, माल ढुलाई और रोजमर्रा के खर्चों पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹3 महंगा होकर ₹97.77 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹90.67 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹106.64 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है, जहां नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल ₹103.90 और डीजल ₹95.47 प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, जयपुर, लखनऊ और नोएडा समेत कई शहरों में भी ईंधन की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।

Read link 👇👇

https://cgcitynews.in/964

हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल ₹110 के पार चला गया है। भुवनेश्वर में सबसे भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां पेट्रोल ₹3.60 और डीजल ₹3.56 प्रति लीटर महंगा हुआ। नोएडा और गुरुग्राम जैसे NCR शहरों में भी लोगों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

डीजल की कीमतों में आई तेजी का असर आने वाले दिनों में बाजार पर भी दिख सकता है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से सब्जियां, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामान महंगे होने की संभावना बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

इस बीच RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पहले ही संकेत दिए थे कि मिडिल ईस्ट संकट और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में बढ़ते तनाव का असर भारत पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा था कि सरकार अब तक बढ़ी हुई कीमतों का पूरा बोझ जनता पर नहीं डाल रही थी, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना संभव नहीं होगा। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद उनके बयान का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

देशभर में ईंधन की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सुधरें ताकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सके।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें