वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तेलियामार में जुए के फड़ पर पसान पुलिस की दबिश, धराए कई दिग्गज जुआरी! नए थाना प्रभारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पसान (कोरबा)। दीपावली के दौरान जुआरियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस की सख्ती अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार में जुए के फड़ पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में क्षेत्र के चर्चित जुआरियों के पकड़े जाने की खबर से जुआरियों में हड़कंप मच गया है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकडे गए जुआरियो मे एक शिक्षक भी शामिल है

दीपावली के आसपास क्षेत्र में जुए के फड़ संचालित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसे देखते हुए पसान पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि नए थाना प्रभारी की पदस्थापना के बाद जुआरियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि पुलिस की नजर अब ऐसे ठिकानों पर बनी हुई है।

तेलियामार में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस आने वाले दिनों में अन्य संभावित जुआ ठिकानों पर भी इसी तरह कार्रवाई जारी रखती है या नहीं।

जुआरियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़े 👇👇

दीपावली पर जुआरियों की खैर नहीं! नए थाना प्रभारी के सामने बड़ी चुनौती, क्या रात में होगी पुलिस की सख्त गश्त?

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें