वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, पसान-पिपरिया- लैंगा में होगी जन चौपाल

 

 

कोरबा/ पसान / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पसान क्षेत्र में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

11 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

 

तीन मंडलों में होगा जन चौपाल कार्यक्रम

 

 

 

13 नवंबर 2026, शुक्रवार – पसान मंडल

– समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक।

 

14 नवंबर 2026, शनिवार – पिपरिया मंडल

 

 

– समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक।

 

15 नवंबर 2026, रविवार – लेंगा मंडल

 

 

– समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

 

इस अभियान के माध्यम से मंडल स्तर पर जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की गतिविधियों और अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच संवाद किया जाएगा।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पसान के अध्यक्ष जगपाल आयाम ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े 👇👇

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से, पिछले साल का पंजीयन होगा मान्य

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें