वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान में सड़क पर विवाद के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा मामला

पसान/कोरबा / : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत पसान थाना क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज कुमार मरावी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सड़क पार करने के दौरान उपजे मामूली विवाद के बाद यह स्थिति बनी, जिसके बाद मरावी ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क पार करने के दौरान हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 11:30 बजे की है। मनोज कुमार मरावी ग्राम पसान के मुख्य मार्ग पर गोंगपा किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष भुवन सिंह पेद्रो के निवास के पास मौजूद थे। वहां रेत से लदे एक ट्रैक्टर चालक से बात करने के लिए जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार इलेक्ट्रॉनिक सामान (टॉर्च, घड़ी आदि) बेचने का काम करते हैं। बाइक रोकते ही उन्होंने मरावी पर लापरवाही से चलने का आरोप लगाते हुए ऊंची आवाज में टिप्पणी की। मरावी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से बात करने का आग्रह करने पर विवाद और बढ़ गया।

गाली-गलौज और वाहन से कुचलने की धमकी

शिकायत के अनुसार, शांत रहने की बात सुनते ही बाइक सवार व्यक्ति भड़क उठा और उसने मरावी के साथ मां-बहन की अभद्र गालियां देते हुए जातिगत व व्यक्तिगत रूप से अपमानित करने का प्रयास किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें किसी वाहन से कुचलवाकर जान से मारने की धमकी भी दी और इसके बाद अपने साथी के साथ कोटमी की ओर फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद मनोज मरावी ने पसान थाना पहुंचकर नामजद विवरण के साथ शिकायत सौंपी और आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

पसान पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

पुलिस दस्तावेज में उल्लेख है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के लिए  लिया गया है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी तथ्यों, आरोपों की पुष्टि और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

CGCITYNEWS | कोरबा की हर बड़ी खबर पर नजर👇

Diwali 2026: पुराने कपड़े फेंकें नहीं, जरूरतमंदों तक पहुंचाएं; बंजारा फाउंडेशन की अपील

lhttps://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें