वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत पहुंचे पसान, जुनैद खान की माता को दी श्रद्धांजलि

पसान (कोरबा)। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के महामंत्री जुनैद खान की माता जी के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, सूरज महंत और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान पसान स्थित उनके गृह निवास पहुंचे। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

डॉ. चरणदास महंत ने परिवार को बंधाया ढांढस

इस दुखद अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने जुनैद खान और उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी प्रियजन का असमय निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में ईश्वर की इच्छा के सामने मनुष्य विवश हो जाता है।

Jyotsna Mahant Pasan Visit
Jyotsna Mahant Pasan Visit

 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति, संबल और साहस प्रदान करें।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

जुनैद खान की माता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख लोगों में कोरबा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, सूरज महंत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वचन साय कोराम, मरवाही के पूर्व विधायक, जीपीएम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, गुलाब राज, दिलीप कोराम, दिलेन्द्र, अमान सिंह (अमझर), राजू ओट्टी, पसान के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, मोहम्मद आरिफ खान, राजू मसीह, उदय वाकरे, अजय, हरिनाम सिंह, खोड़री सरपंच,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

Read 👇

पीएम जनमन योजना की सड़क धंसने का मामला: लापरवाही पर दो इंजीनियर निलंबित, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कार्यपालन अभियंता पर भी लटकी तलवार

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें