वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान में 52 हाथियों का विशाल दल सड़क पर उतरा, कटघोरा-पेंड्रा मार्ग ढाई घंटे रहा जाम

कोरबा/पसान। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वन परिक्षेत्र पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के विशाल दल की मौजूदगी से रविवार को कटघोरा-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाथियों का झुंड बीच सड़क पर आ जाने से करीब ढाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर हाथियों का कब्जा, दोनों ओर लगी वाहनों की कतार

जानकारी के अनुसार, 52 हाथियों का यह विशाल दल पसान थाना क्षेत्र में मौजूद है। इसी दौरान हाथियों के मुख्य मार्ग पर आ जाने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह रुक गया। हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वाहन चालक भी आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठा सके।
देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कटघोरा और पेंड्रा के बीच इस प्रमुख मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

Elephant movment pasan
Elephant movment pasan

हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में बढ़ी चिंता

पसान क्षेत्र में हाथियों के बड़े दल की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। सड़क पर हाथियों का झुंड होने के कारण आवागमन करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

हाथियों के मार्ग से हटने और यातायात सामान्य होने की स्थिति की पुष्टि होने तक वाहन चालकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। हाथियों के करीब जाने, हॉर्न बजाने या उन्हें भगाने की कोशिश करने से भी बचना चाहिए।

Video 👇👇

 

CGCITYNEWS की अपील: हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में सावधानी बरतें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

हमारा यू ट्यूब चैनल ज्वाइन करे लिंक 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें