कोरबा। ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गनाइजेशन ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी मोहम्मद आरिफ को संगठन का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, छत्तीसगढ़ नियुक्त किया है। स्टेट प्रेसिडेंट, छत्तीसगढ़ सैय्यद मकसूद अली की अनुशंसा पर संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. मोहम्मद रियाज ने 24 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया।

मोहम्मद आरिफ को संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने और गरीबी उन्मूलन सहित जरूरतमंद लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोगों की मदद करना है।

संगठन ने मोहम्मद आरिफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवश्यकतानुसार सहायता करने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई है। साथ ही, उन्हें केंद्रीय कार्यालय को नियमित रूप से कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















