कोरबा।CGCITYNEWS / कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हाथियों की मौजूदगी जंगल और खेतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे हाईवे तक पहुंचने लगे हैं। चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक जंगली हाथी सड़क के बीचों-बीच आकर खड़ा हो गया।

हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों के सामने अचानक भारी-भरकम हाथी को देखकर वाहन चालकों ने ब्रेक लगा दिए। हाथी जब वाहनों की तरफ बढ़ने लगा तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कुछ बाइक सवार और कार चालक अपने वाहन सड़क पर ही छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

मोबाइल कैमरे में कैद हुआ हाथी का वीडियो
हाईवे पर हाथी के इस खौफनाक मूवमेंट को एक कार चालक ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर हाथी की मौजूदगी और उसे भागने मे वन विभाग की गाड़ी दिखाई दे रही है।
Video 👇👇
वन विभाग ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद हाथी मित्र दल और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन अमले ने यातायात को नियंत्रित करते हुए लोगों को हाथी के नजदीक नहीं जाने की हिदायत दी। सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर बैरिकेडिंग की गई और हाथी को जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास किया गया। हाथी के हाईवे पर मौजूद रहने के कारण करीब घंटों तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
देखे हाथी मूवमेंट 👇
लगातार बढ़ रहा हाथियों का मूवमेंट
कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। हाथियों को कभी जंगल, कभी खेत और कभी नदी किनारे देखा जा रहा है। इससे आसपास के ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के कारण पहले भी फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में हाईवे पर हाथी के पहुंचने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़े 👇👇
पसान में दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण के घर की दीवार तोड़ी; दहशत में बीत रही रातें
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















