वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 11 बकरियों की मौत, गरीब परिवार को लाखो का नुकसान

जांजगीर-चांपा / CGCITYNEWS : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 11 बकरियों की मौत हो गई।

 

हादसे के बाद गरीब पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दीवार के पास करीब 20 से 30 बकरियां और बकरे मौजूद थे। अचानक दीवार गिरने से कई पशु मलबे में दब गए। मृत पशुओं में गर्भवती बकरियां भी शामिल हैं। वहीं चार बकरों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है।

मलबे में दबने से 11 बकरियों की मौत

दीवार गिरने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबे में दबे पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कई बकरियों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना से पशुपालक परिवार बेहद दुखी है।

करीब दो लाख रुपये के नुकसान का दावा

पशुपालक के मुताबिक इस हादसे में करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि बकरियां ही उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मृत बकरियों और बकरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीड़ित पशुपालक परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि आकस्मिक हादसे में पशुधन गंवाने वाले इस गरीब परिवार को कितनी आर्थिक राहत मिलती है।

Video 👇👇

सांसद ज्योत्सना महंत ने पसान में मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवा कार्य करने वालों का किया सम्मान

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें