वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Apna Mart में इस ब्रांड की चावल बोरी में मिली छिपकली, खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। CGCITYNEWS : छत्तीसगढ़ के कई घरों में अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल काफी मशहूर है। अपने अलग टेस्ट के कारण इसे काफी लोग पसंद करते है। लेकिन गुरूवार को खाद्य विभाग की टीम ने इस ब्रांड के स्टॉक को सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इसमें छिपकली मिली, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। अब्बा हुजूर नाम के चावल के स्टॉक में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित चावल का पूरा स्टॉक सील कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की चेतावनी दी गई है।

l

विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बिलासपुर में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट, गुणवत्ता में कमी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की लगातार जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाली गड़बड़ियों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े 👇👇

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें