वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान में सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ने किया ध्वजारोहण, ग्रामीणों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कोरबा / पसान CGCITYNEWS : 15 अगस्त यानी आज भारत अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतत्रंता दिवस पर ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा ने ग्राम पंचायत के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

Pasan Independence Day Celebration
Pasan Independence Day Celebration

इस दौरान सरपंच ने पसान  के सभी ग्रामवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। आज ही के दिन भारत ने सदियों की गुलामी के बाद ब्रिटिश दासता से मुक्ति पाई थी। यह आजादी कई महान सपूतों के बलिदान और त्याग से प्राप्त हुई है। उन तमाम अमर शहीदों ने स्वतंत्रता के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज के दिन हम इन सभी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

सरपंच ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर भारत को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की उपसरपंच प्रतिभा वर्मा, आनंद चौधरी, श्रीकांत वर्मा, इब्राहिम खान,आनंद मित्तल, अमरनाथ अग्रवाल, जुनैद खान, जफर खान, विनोद तिवारी, नरेंद्र जेम्स, यूसुफ़ खान, जुबैर खान, प्रताप साहू, सुरेश जलान, हरिकिशन बिंझवार, हिमांशु पाण्डेय, साजिद खान , महिला – पुरुष समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें