वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

38 दिन बाद लौटे तीन हाथी, वन अमला अलर्ट, ग्रामीणों से जंगल न जाने और सतर्क रहने की अपील

जीपीएम / मध्यप्रदेश के जैतहरी और अनूपपुर क्षेत्र में लगातार 38 दिनों तक विचरण करने के बाद तीन हाथियों का दल एक बार फिर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गया है। हाथियों की वापसी के साथ ही मरवाही वन परिक्षेत्र का वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी कर उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों हाथी रविवार तड़के गूजरटोला स्थित गूजर नाला पार कर मरवाही वन परिक्षेत्र की सिवनी वन बीट अंतर्गत मालाडांड गांव के समीप बांस प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 2085 में पहुंचे, जहां वे विश्राम कर रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हाथियों की वापसी से मालाडांड, सिवनी तथा आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने, हाथियों के नजदीक न पहुंचने तथा उनकी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है। 

वन अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और लोगों को मुनादी एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यदि हाथियों का दल आगे बढ़ता है तो उसके अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़े 👇👇

राजस्व न्यायालय pdf पोर्टल ठप ! पसान तहसील के ग्रामीण केस देखने के लिए लगा रहे न्यायालय के चक्कर

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें