वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोरबा पुलिस विभाग में फेरबदल, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किए तबादला आदेश

कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता एवं बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Police Transfer Order
Police Transfer Order

आदेश के अनुसार प्रमुख तबादले
निरीक्षक चमनलाल सिन्हा – थाना प्रभारी बांकीमोंगरा से पुलिस लाइन कोरबा।
उप निरीक्षक जीतेन्द्र यादव – थाना प्रभारी उरगा से थाना प्रभारी बांकीमोंगरा।
सउनि चंद्रपाल खांडे – सिविल लाइन रामपुर से थाना प्रभारी करतला।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं से कानून व्यवस्था के संचालन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

टपकती छत, गीला फर्श और खतरे में मासूम! पसान परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें