कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कर्री में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने निर्माणाधीन भवन के पिलर, बीम और अन्य हिस्सों में दिखाई दे रही कमियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कई स्थानों पर कार्य गुणवत्ता विहीन प्रतीत हो रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ भविष्य में गंभीर हादसे की आशंका भी बनी रहेगी।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता या मानकों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

हालांकि, इस संबंध में निर्माण एजेंसी या संबंधित विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
यह भी पढ़े 👇👇
कोरबा की सबसे बदहाल सड़क! जटगा–पसान–कोटमी मार्ग बना जानलेवा, हर दिन हादसे का खतरा










