बिलासपुर। NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से भेजा गया, जिसमें परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र-छात्राएं और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े 👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
लाठियों से नहीं दबाई जा सकती छात्रों की आवाज : डॉ. महंत, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन










