कोरबा:- कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026–28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों की भी उपस्थिति रहेगी।
लाठियों से नहीं दबाई जा सकती छात्रों की आवाज : डॉ. महंत, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन










