वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वन महोत्सव पर दानीकुंडी में गूंजा हरियाली का संदेश, “एक पेड़ माँ के नाम” पर लिया हरित संकल्प*

 

*दानीकुंडी (मरवाही), 14 जुलाई।* वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़, मरवाही वनमण्डल द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम दानीकुंडी में *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत भव्य पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *वनमण्डला धिकारी ग्रीष्मी चांद* ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,वृक्ष प्रकृति के आधार स्तंभ हैं। पौधारोपण तभी सार्थक है, जब प्रत्येक लगाया गया पौधा सुरक्षित रहकर वृक्ष बने। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।”_

पौधारोपण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने *”पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ”* और *”वन हैं तो जीवन है”* जैसे प्रेरक नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत मरवाही की अध्यक्ष *जानकी खुसरो*, जनपद सदस्य एवं वन सभा पति *सावन सिंह टेकाम*, ग्राम पंचायत बंशीताल की सरपंच *पिंकी देवेंद्र श्याम*, सेमरदर्री सरपंच *दिनेश कुमार मार्को*, रुमगा सरपंच *सुखसेन सिंह धुर्वे*, वन प्रबंधन समिति करगी के अध्यक्ष *विशाल सिंह उरेती*, दानीकुंडी समिति के अध्यक्ष *जयसिंह सरौता*, *आधार सिंह खुसरो (नाका)* सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने *हरित शपथ* ली। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

मरवाही वनमण्डल का यह आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनभागीदारी से हरित छत्तीसगढ़ और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बन गया।

Read 👇👇

पसान राशन दुकान जांच पर पर्दा? 2 महीने बाद भी कलेक्टर की शिकायत ठंडे बस्ते में, सहायक खाद्य अधिकारी पर संरक्षण के आरोप

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें