वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

70 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा,वन और राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई शुरू

सरगुजा  : सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े के खिलाफ वन और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में करीब 70 एकड़ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद विभाग ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। समय सीमा पूरी होने के बाद बलपूर्वक कार्रवाई की बात कही है

सरगुजा जिले के करधोनी गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्ज़े के खिलाफ वन विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया है। हाल ही में वन विभाग और भू-अभिलेख शाखा द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें लगभग 70 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि हुई।जांच के बाद वन विभाग ने संबंधित लोगों को अतिक्रमणकारी घोषित करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।वन विभाग का कहना है कि यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग राजस्व अमले के साथ मिलकर बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण हर 15 दिन में मरम्मत कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें