वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 09 जुलाई 2026। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास 2.0 भूमि टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भूमि के सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए हितग्राही की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने आबादी भूमि पर रहने वाले पात्र हितग्राहियों को ढूंढकर सत्यापन करना एवं उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए समूचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने शेयरधारकों को वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं का समाधान करने के लिए कहा है।  जिससे समय पर हितग्राहियों को आवास सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।  इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में योजनान्तर्गत हितग्राहियों की पहचान के लिए उचित आवास निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्रीमती आर. संगीता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह शामिल हैं।

कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात, तरई नार और पिपरहा में कई घर क्षतिग्रस्त

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें