वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रोदे सबस्टेशन में स्टाफ की भारी कमी! 35 पंचायतों में बिजली संकट, 24 घंटे में सिर्फ 3–4 घंटे सप्लाई; स्थायी JE की उठी मांग

कोरबा/ कोरबी // पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम रोदे स्थित विद्युत सबस्टेशन में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। 30 से 35 पंचायतों के हजारों उपभोक्ता लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्याप्त तकनीकी स्टाफ और स्थायी जूनियर इंजीनियर (JE) की तैनाती नहीं होने से मेंटेनेंस और फॉल्ट सुधार में घंटों नहीं, बल्कि कई-कई दिन लग जाते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों मेंटेनेंस के नाम पर दिन में 10 से 12 घंटे तक बिजली बंद रखी जा रही है। वहीं शाम को हल्की बारिश या मौसम बदलते ही एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति फिर रोक दी जाती है। हालात ऐसे हैं कि कई बार लोगों को 24 घंटे में सिर्फ 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है।

पढ़ाई, स्वास्थ्य और जनजीवन पर गहरा असर

लगातार बिजली कटौती का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों, किसानों और आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली बाधित रहने से वैक्सीन की कोल्ड चेन व्यवस्था भी प्रभावित होने का खतरा बना रहता है।

बारिश में बढ़ा खतरा, अंधेरे से ग्रामीण परेशान

मानसून के दौरान लगातार बिजली गुल रहने से जहरीले सांप और अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। अंधेरे में ग्रामीणों को रात के समय बाहर निकलने में डर लगता है। क्षेत्र में हर वर्ष सर्पदंश के कई मामले सामने आते हैं, इसलिए नियमित बिजली आपूर्ति को ग्रामीण सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
6 कर्मचारी और एक लाइनमैन के भरोसे पूरा सबस्टेशन
जानकारी के मुताबिक रोदे सबस्टेशन में केवल छह कर्मचारी और एक लाइनमैन के भरोसे पूरी व्यवस्था संचालित हो रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां स्थायी जूनियर इंजीनियर (JE) पदस्थ नहीं है। करीब 40 किलोमीटर दूर पसान और 30 किलोमीटर दूर बांगो से अधिकारी समय-समय पर पहुंचकर व्यवस्था संभालते हैं। इतने बड़े क्षेत्र के लिए यह व्यवस्था नाकाफी मानी जा रही है।

पहले भी हुई थी चोरी, फिर भी नहीं बढ़ी सुरक्षा

दिसंबर 2025 में कर्मचारियों की कमी के बीच खराब ट्रांसफॉर्मर से तांबा चोरी का मामला भी सामने आया था, जिसकी जांच अब तक लंबित बताई जा रही है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई।
ग्रामीणों की मांग- तत्काल हो स्थायी JE और स्टाफ की नियुक्ति
ग्रामीणों ने मांग की है कि रोदे सबस्टेशन में स्थायी JE, अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की जल्द नियुक्ति की जाए। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर अधिकारी उपलब्ध रहने से बिजली आपूर्ति नियमित होगी, फॉल्ट का त्वरित समाधान होगा और हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब सभी की नजर बिजली विभाग पर है कि आखिर इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक होता है।

Read link 👇👇

कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात, तरई नार और पिपरहा में कई घर क्षतिग्रस्त

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें