वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

“देखिए रेंजर साहब… आपका डिप्टी रेंजर हमें उठवा देगा?” गरीब ग्रामीण का सवाल, क्या धमकी ही है हमारी किस्मत? VIDEO वायरल

कटघोरा/पसान। कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलके में वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुनाव के दौरान ऐसा बवाल मचा कि पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव के बीच ग्रामीणों के सवालों से घिरे डिप्टी रेंजर अयोध्या सोनी का कथित तौर पर “एक मिनट नहीं लगेगा, उठवा दूँगा मैं” कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने वन विभाग की कार्यशैली और चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

कथित वीडियो 👇👇

 

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा कराए गए फेंसिंग और अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने ही कहा कि “आधा प्रतिशत काम भी सही नहीं हुआ। खूंटे हाथ लगाने से गिर रहे हैं और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है।”

जब ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया और विकास कार्यों पर सवाल उठाए तो माहौल गरमा गया। वायरल वीडियो में डिप्टी रेंजर द्वारा कथित रूप से ग्रामीणों को धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। इस पर वीडियो बना रहे युवक ने भी कड़ा जवाब देते हुए कहा कि “जनता को उठवाने का अधिकार किसी अधिकारी को नहीं है। सरकार ने वर्दी जनता की सुरक्षा के लिए दी है, डराने के लिए नहीं।

वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ कार्रवाई, वन प्रबंधन समिति चुनाव की निष्पक्ष जांच तथा विकास कार्यों की तकनीकी जांच की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में वन विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है।

Read link 👇👇

पसान वन परिक्षेत्र में वन माफिया बेखौफ: सागौन की अवैध कटाई और साल वृक्षों की गिरडलिंग का खेल जारी!

कथित वीडियो 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें