वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जीपीएम मार्ग पर बड़ा हादसा: परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत

कोरबा/पसान।      Student Road Accident         कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत अमझर निवासी एक पिता अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने के लिए जीपीएम जिले के पेंड्रा लेकर जा रहा था। इसी दौरान सोन नदी पुल के ऊपर एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

सोन नदी पुल पर सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस
सोन नदी पुल पर सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस

हादसा इतना भयावह था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी जिंदगी थम गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है।

घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें