वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

NEET Re-Exam 2026: कलेक्टर-SP ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, 1765 परीक्षार्थियों के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था

कोरबा। 21 जून को आयोजित होने वाली    NEET Re Exam  2026   को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत और SP सिद्धार्थ तिवारी ने NEET Re-Exam 2026 के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया
कलेक्टर कुणाल दुदावत और SP सिद्धार्थ तिवारी ने NEET Re-Exam 2026 के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर दुदावत ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

जिले में इस बार 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय ईवी पीजी कॉलेज कोरबा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा और ईएमआरएस छुरीकला शामिल हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पुनर्परीक्षा में जिले के कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ऐसे में प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है।

21 जून को होने वाली  NEET Re Exam 2026  महत्वपूर्ण परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिल सके।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें