वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोटमी ज्वेलर्स हत्याकांड में बड़ा एक्शन: फरार आरोपियों पर ₹30,000 का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त

दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या, करोड़ों के सोना-चांदी की लूट! पेंड्रा बंद का ऐलान

जीपीएम // जिले के बहुचर्चित सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आरोपियों के संबंध में सटीक सूचना, फोटो, वीडियो अथवा उनकी गतिविधियों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग उपलब्ध कराता है, तो उसे निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी

पुलिस इनाम घोषणा
पुलिस इनाम घोषणा

उल्लेखनीय है कि 26 मई को पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया था। आरोपियों ने व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस संपर्क नंबर
पुलिस संपर्क नंबर

घटना के बाद क्षेत्र में व्यापक आक्रोश देखने को मिला था। व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीमों का गठन किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जनता के सहयोग और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और आमजन की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें