वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

SECL सराईपाली परियोजना में कोयला लोडिंग को लेकर ठेकेदार ने लगाई अनियमितता की शिकायत

कोरबा // पाली  एसईसीएल सराईपाली (OCM) परियोजना में कोयला लोडिंग और कोटा आवंटन को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। एक अधिकृत ठेकेदार द्वारा परियोजना प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका DO No. 3330080278 बिश्राम मिनरल्स के नाम से स्वीकृत है, जिसकी वैधता 22 मई 2026 तक है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 13 मई 2026 तक कोयला कोटा नहीं मिलने के कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि G-12 श्रेणी में प्रतिदिन 50,000 से 55,000 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन हो रहा है, जबकि चालू स्टॉक लगभग 22,000 मीट्रिक टन बताया गया है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा कोयला स्टॉक में आग लगने की बात कही जा रही है।

आवेदक ने आरोप लगाया है कि खान में प्रतिदिन लगभग 800 गाड़ियों का कोटा लोडिंग अधिकारी द्वारा जारी किया जा रहा है, जिसमें अनियमितता की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक कोरबा क्षेत्र, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सराईपाली OCP और खान प्रबंधक सराईपाली OCM को भी भेजी गई है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें