अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा (surajpur Additional collecter )
के खिलाफ जमीन सौदे में अनियमितता और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच शुरु हो गई है। आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी की शिकायत पर प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व पदस्थापना के दौरान अधिकारी ने सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में नियमों की अनदेखी करते हुए करोड़ों रुपए की जमीन के सौदों में गड़बड़ी की। वहीं अपर कलेक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा अपनी कार्यप्रणाली के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।
अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा (Surajpur Additional Collector) पर आरोप है कि अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-43 स्थित ग्राम मदनपुर की पुनर्वास भूमि को प्रभाव का उपयोग कर निजी लोगों के नाम दर्ज कराया गया और बाद में उसका बेनामी तरीके से हस्तांतरण किया गया।










